सुजानपुर अस्पताल में जल्द होगी मैडीकल स्पैशलिस्ट की भर्ती : राजेंद्र राणा

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 05:51 PM (IST)

सुजानपुर: सिविल अस्पताल सुजानपुर में शीघ्र ही मैडीकल स्पैशलिस्ट की भर्ती होगी। सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। यह जानकारी प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा द्वारा हिमाचल विधानसभा में सुजानपुर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती के प्रश्न पर दी है। जानकारी देते हुए विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के समक्ष उन्होंने सुजानपुर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती को लेकर सरकार से सवाल किया था, जिसमें उन्होंने गायनी स्पैशलिस्ट के साथ-साथ मैडीकल स्पैशलिस्ट पर जानकारी मांगी थी।

विधायक ने कहा कि दोनों ही स्पैशलिस्टों को लेकर पहले भी पत्राचार के माध्यम से प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री को इसके बारे में अवगत करवाया गया था और इनकी भर्ती के लिए सरकार से शीघ्र्र प्रयास करने की लगातार मांग रखी गई थी। विधायक ने बताया कि उनकी मांग पर प्रदेश सरकार ने गायनी स्पैशलिस्ट की भर्ती सिविल अस्पताल सुजानपुर में करीब 1 माह पहले ही कर दी थी जबकि मैडीकल स्पैशलिस्ट के पद को अभी तक नहीं भरा गया था।

संबंधित विषय को उन्होंने विधानसभा सत्र में सवाल के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के लिए उठाया, जिस पर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार ने गायनी स्पैशलिस्ट सिविल अस्पताल सुजानपुर में तैनात कर दिया है और मैडीकल स्पैशलिस्ट भी शीघ्र्र सिविल अस्पताल सुजानपुर में तैनात किया जा रहा है, जिसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। विधायक ने कहा कि अगर सरकार सुजानपुर अस्पातल में मैडीकल स्पैशलिस्ट की भर्ती करती है तो क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष रूप से राहत मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News