मैडीकल कालेज चम्बा की तीसरी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Friday, Oct 22, 2021 - 05:19 PM (IST)

चम्बा (काकू): पुलिस मैदान बारगाह में पंडित जवाहरलाल नेहरू मैडीकल कालेज की तीसरी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मैडीकल कालेज के प्राचार्य डा. रमेश भारती ने किया। प्रतियोगिता में मैडीकल कालेज के 350 ए.बी.बी.एस. प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। पहले दिन कबड्डी मैच ए.बी.बी.एस. बैच 2018 बनाम 2019 के बीच खेला गया। इसमें 2018 बैच की टीम विजेता रही। इसके अलावा महिला वर्ग की लम्बी कूद प्रतियोगिता में यशिका और मीनाक्षी प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके अलावा अनीता द्विती व कैमया तृतीय स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में मोहित पहले, योगेश दूसरे व ईशान तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अर्शिया शर्मा ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा, कैमया व नैंसी ने तीसरा स्थान पाया। पुरूष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में नवीन प्रथम, चैतन्य द्वितीय व सूर्याकांत तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 100 मीटर दौड़ में मोहित, अनिकेत, सोमेश, योगेश अनित व अनीश ने बाजी मारी। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक जारी रहेगी। इस दौरान कई प्रकार की स्पर्धाएं होंगी। इस मौके पर डॉ. रणदीप मान, डा. रंजीत कौर, डॉ दिलबाग सिंह ठाकुरख् स्पोर्ट्स एडवाइजर डॉ. आकर्ष शर्मा, डॉ. विनोद  आदि मौजूद रहे।

Content Writer

Kaku Chauhan