आग में झुलसे व्यक्ति ने पी.जी.आई. में तोड़ा दम

Monday, Jan 23, 2017 - 03:45 PM (IST)

नाहन: शनिवार को रूखड़ी में आग में झुलसे व्यक्ति ने पी.जी.आई. चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। चूल्हे की आग में झुलस जाने के बाद व्यक्ति को मैडीकल कालेज नाहन से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया था। एस.एच.ओ. पुलिस थाना नाहन तिलक राज ने बताया कि रूखड़ी गांव में आग में झुलस जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति बलवंत सिंह को मैडीकल कालेज नाहन से पी.जी.आई. रैफर किया गया था, जहां शनिवार रात पीड़ित ने अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव का मैडीकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि शनिवार को रूखड़ी में एक अधेड़ व्यक्ति उस समय बुरी तरह से आग में झुलस गया था जब वह चूल्हे में आग सेंक रहा था। इस दौरान व्यक्ति के कपड़ों ने आग पकड़ ली थी, जिसके बाद परिजन उसे मैडीकल कालेज नाहन में लेकर आए थे।