कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति की मौत के बाद मैक्लोडगंज सील, निजी अस्पताल के स्टाफ सहित 220 लोग आईसोलेट

Tuesday, Mar 24, 2020 - 12:05 AM (IST)

कांगड़ा: डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल अस्पताल टांडा में कोरोना वायरस के चलते अमरीका से लौटे तिब्बती मूल के 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मैक्लोडगंज में टोटल लॉकडाऊन की घोषणा कर दी है। इस दौरान न किसी को मैक्लोडगंड छोडऩे और न ही एंट्री की अनुमति होगी। लोगों को भी घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मैक्लोडगंज को टोटल लॉकडऊन करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मैक्लोडगंज में जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन सभी आपूर्ति सुनिश्चित करवाएगा।

28 दिन के लिए आइसोलेशन पर रखे 220 लोग

वहीं कांगड़ा स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टरों व अन्य स्टाफ सहित करीब 220 लोगों को 28 दिन के लिए आइसोलेशन पर रखा गया है। इसमें इसे स्टाफ और कुछ डॉक्टरों को अस्पताल में ही रखा गया है जबकि मरीजों के साथ आए लोगों व कुछ डॉक्टरों का साथ ही सराय में आइसोलेशन पर रखा गया है। स्टाफ के जो 7 लोग व्यक्ति के सीधे संपर्क में आए हैं उन्हें पूरी तरह से आइसोलेशन में रखा गया है। उन्हें 28 दिन किसी प्रकार की मूमैट नहीं होगी, साथ ही एक दवाई खानी पड़ेगी। वहीं दिल्ली से जिस टैक्सी में व्यक्ति मैक्लोडगंज आया था उस टैक्सी चालक की भी पहचान कर ली गई है। उसे और उसके परिवार को आइसोलेशन पर रखा गया है।

बेटा के साथ अस्पताल आया था मरीज, ट्रैवलिंग हिस्ट्री की नहीं दी जानकारी

बता दें कि अमरीका से लौटे तिब्बती मूल के 69 वर्षीय व्यक्ति को लेकर उसका बेटा आज सुबह ही उक्त अस्पताल पहुंचा था। मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पर्ची कटवाते समय उसकी विदेश ट्रैवलिंग हिस्ट्री के बारे में नहीं बताया गया। जब अस्पताल सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा ने मरीज को चैक किया तो उन्हें मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का अंदेशा हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सीएमओ कांगड़ा और टांडा प्रशासन को दी। इसके बाद बिना किसी प्रशासनिक आदेशों के उन्होंने खुद और मरीज के सीधे संपर्क में आए स्टाफ को आइसोलेशन में रखा, साथ ही अस्पताल का गेट बंद करवा दिया तथा किसी को भी अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Vijay