एम.सी.ए. में प्रवेश के लिए 150 ऑनलाइन आवेदन, एंट्रास टेस्ट 19 सितम्बर को होगा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 12:23 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : सी.यू. में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एम.सी.ए.) में प्रवेश के लिए लगभग 150 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। करीब 30 सीटों पर सी.यू. में शैक्षणिक सत्र 2021-22 एम.सी.ए. (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) में एडमिशन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से आरंभ हो गई थी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर थी। एंट्रास टेस्ट 19 सितम्बर को प्रस्तावित है जिसके लिए एडमिट कार्ड 15 सितम्बर से डाऊनलोड होंगे। एंट्रास टेस्ट का रिजल्ट 21 सितम्बर को जारी होगा। चयनित अभ्यार्थियों की प्रथम सूची 22 सितम्बर को जारी होगी। 23 सितम्बर तक फीस जमा होगी। 24 सितम्बर को दूसरी जारी होगी। यह परीक्षार्थी 27 सितम्बर तक फीस जमा करवा पाएंगे। तीसरी सूची 28 सितम्बर को जारी होगी जो कि 30 सितम्बर तक फीस जमा करवा पाएंगे। दस्तावेजों की वैरीफिकेशन व पंजीकरण एक अक्तूबर को होगा। सी.यू. परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सुमन शर्मा के मुताबिक एम.सी.ए. की 30 सीटों पर करीब 150 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सी.यू. में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एम.सी.ए.) की डिग्री पाठ्यक्रम 2 वर्ष का होगा। इससे पहले इस डिग्री पाठ्यक्रम की अवधि 3 साल की थी लेकिन अब इसे 2 साल कर दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News