कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर MC धर्मशाला के मेयर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Thursday, Nov 21, 2019 - 04:06 PM (IST)

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): कांग्रेस हाईकमान की ओर से हिमाचल की कार्यकारिणी भंग करने का कई कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत किया है। नगर निगम धर्मशाला के मेयर और कांग्रेसी नेता देवेंद्र जग्गी ने हाईकमान के इस फैसले पर बड़ी ही साकारात्मक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जो काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था वो आज हुआ है लेकिन इस फैसले का हम आज भी स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान इस फैसले से नई कांग्रेस का निर्माण होगा, गुटबाजी खत्म होगी और भविष्य में नई कांग्रेस परिपक्वता के साथ आगे बढ़ेगी। वहीं उन्होंने हाईकमान को सुझाव भी दिया कि भविष्य में उन्हीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में तरजीह दी जाए तो वाकई तन-मन से संगठन के लिए काम करते हों और संगठन को हर हाल में बुलंदियों पर ले जाने की बात करते हों।

Vijay