देवभूमि में रिश्ते हुए तार-तार, मामा ने भांजी से हैवानियत की हदें की पार

Saturday, Apr 14, 2018 - 09:10 PM (IST)

चम्बा: देवभूमि हिमाचल में एक फिर रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना तीसा में एक लड़की ने रिश्ते में मामा लगते एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप जड़ा है। पुलिस ने लड़की की शिकायत दर्ज करके आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि रिश्ते में उसका मामा रामचंद पिछले कुछ समय से उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। उसने उसे धमकाया था कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इस वजह से वह चुप रही लेकिन उक्त आरोपी उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने लगा। 


बहन और ताई को बताई मामा की करतूत
आरोपी की इन हरकतों से तंग आकर उसने अपनी बहन को इस बारे में बताया और इसके बाद अपनी ताई को भी जानकारी दी, जिसके चलते पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 342 व 504 के तहत दर्ज कर आरोपी को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

Vijay