इस खास मकसद के लिए कांगड़ा आएंगे युकां अध्यक्ष

Sunday, Dec 11, 2016 - 11:03 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): विधायक पवन काजल ने कहा 15 दिसम्बर को मटौर में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को संबोधित करेंगे। विक्रमादित्य सिंह के दौरे को सफल बनाने के लिए मटौर में पवन काजल ने क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों व कोर कमेटी सदस्यों साथ बैठक का आयोजन कर रणनीति बनाई। काजल ने कहा शीतकालीन प्रवास दौरान वीरभद्र सिंह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर करोड़ों रुपए के शिलान्यास व उद्घाटन कर विकास को रफ्तार देंगे।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष 15 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे मटौर में क्षेत्रवासियों से रू-ब-रू होकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। बैठक में विधानसभा क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायतों के 38 पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पार्षद, नगर पार्षदों, पंचायत प्रधान संघ के खंड प्रधान सहित युवा कल्बों के सदस्य उपस्थित रहे। काजल ने कहा युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जनसभा के लिए ब्लाक कांग्रेस सहित पार्टी के अन्य फ्रंटल संगठनों को भी आमंत्रित किया जाएगा।