कुल्लू के मलाणा में भंयकर अग्निकांड, काष्ठकुणी शैली के 17 मकान जलकर राख

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 08:11 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो) : सबसे प्राचीनतम लोकतंत्र के लिए विख्यात मलाणा गांव में गत रात काष्ठकुणी शैली में बने 17 आशियाने व एक दुकान जलकर राख हो गई। घटना में 9 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुक्सान का अनुमान लगाया है। इस घटना से मलाणा गांव के 150 लोग प्रभावित हुए हैं। घटना के पीछे बिजली का शाॅर्ट सर्किट वजह माना जा रहा है। सबसे पहले आग सई राम पुत्र शुक्रू राम के घर से भड़की और लपटों ने देखते ही देखते 17 घरों को चपेट में ले लिया। इस गांव में सड़क तक नहीं है। गांव के उस पार तक सड़क है और बीच में खड्ड है। दूसरी तरफ गाड़ियां पार्क करके मलाणा गांव के लिए पैदल ही जाना पड़ता है। अग्निशमन विभाग की टीम ने पंप स्पैन में गांव के लिए भेजा और टीम पैदल गांव तक पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। रात को 1 बजे लगी आग बुधवार को शाम तक काबू हो पाई। बता दें कि वर्ष 2008 में भी मलाणा गांव में आग लगी थी और तब भी 20 से अधिक मकान जल गए थे।
PunjabKesari, Fire Image

गत रात हुई घटना में प्रभावित परिवारों के मुखियों में मोती राम पुत्र रीड़ू राम, नामो देवी पुत्री आयतु राम, कृष्ण कुमार पुत्र भागी राम, देवा राम पुत्र ललिया, बुध राम पुत्र चंदे राम, बही राम पुत्र मनी राम, मनी राम पुत्र बही राम, गयाहरी देवी पत्नी सही राम, तुलसी राम पुत्र ललिया राम, नांडा राम पुत्र हीरा लाल, बालक राम पुत्र बही राम, सुई राम पुत्र आयतु राम, जालफु राम पुत्र सही राम, पूर्ण चंद पुत्र सही राम, सोभी देवी पुत्री सही राम, जगदीश पुत्र सही राम, हीरा राम पुत्र बुध राम, चुहड़ू राम पुत्र सही राम, मोती राम पुत्र शुक्रू राम, सही राम पुत्र शुक्रू राम, मगडू राम पुत्र नायडू राम,  दौलत राम पुत्र सही राम शामिल हैं। डीसी आशुतोष गर्ग, एसडीएम विकास शुक्ला, एसपी गुरदेव शर्मा, एएसपी सागर चंद्र व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों को लीड किया, वहीं प्रभावितों को फौरी राहत राशि वितरित की गई है। डीसी ने कहा कि प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी। गांव में राशन, कंबल और तिरपाल सहित अन्य सामग्री भेजी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rajneesh Himalian

Recommended News

Related News