Himachal: स्पीति घाटी में ग्यू गांव के पास भारी हिमस्खलन, ITBP कैंप चपेट में आने से बाल-बाल बचा

punjabkesari.in Sunday, Mar 02, 2025 - 06:32 PM (IST)

मनाली (सोनू): हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल-स्पीति की स्पीति घाटी में ग्यू गांव के पास हुए भारी हिमस्खलन से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बर्फीली चट्टानें तेजी से नीचे गिरने लगीं, जिससे लोग दहशत में आ गए। हालात ऐसे बने कि लोग इधर-उधर भागने को मजबूर हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि हिमखंड आईटीबीपी कैंप से मात्र 200 मीटर पहले ही थम गया।

इस बीच जिले में कई अन्य जगहों पर भी हिमस्खलन की घटनाएं दर्ज की गई हैं। हालांकि, अब तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार हो रहे हिमस्खलन से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। उधर, मनाली की ओर धुंधी के पास हुए हिमस्खलन ने सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया था, जिसे बीआरओ की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर बहाल कर दिया है।

डीसी लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि भारी हिमपात के कारण हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News