विजय दिवस पर याद किए गए देश के शहीद

Thursday, Dec 16, 2021 - 03:02 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : 16 दिसम्बर 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध विजय दिवस के खास मौके पर हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा युद्ध शहीद स्मारक बिलासपुर में राज्यस्तरीय वीर सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामलाल मारकंडा ने शिरकत की। वहीं रामलाल मारकंडा ने देश की रक्षा करते हुए युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तो साथ ही 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन भी किया। वहीं समारोह में पूर्व सैनिकों व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किया। शहिदों को याद करते हुए रामलाल मारकंडा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा सैनिकों का सम्मान किया है और वन रैंक वन पेंशन देकर जहां पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को नौकरियां देने के साथ ही कोई ना कोई पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी उनके नाम पर करने व रिटायर्ड सौनिकों को देश के हर कोने में मान सम्मान देने का काम अगर किया है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।
 

Content Writer

prashant sharma