शहीद सपन चौधरी का हुआ अंतिम संस्कार, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई (Video)

Friday, Jan 04, 2019 - 06:46 PM (IST)

फतेहपुर (अजय जम्बाल): जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिमस्खलन की चपेट आने से शहीद हुए हिमाचल के लाल सपन चौधरी (34) का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव फतेहपुर के सिहाल में अंतिम संस्कार किया गया।


हजारों लोगों ने उनको नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके अंतिम संस्कार के समय गमगीन माहौल देखने को मिला। शहीद अपने पीछे दो बेटे और पत्नी छोड़ गया है। वहीं आसपास के गांव और पंचायत में शोक की लहर है।


उल्लेखनीय है कि शहीद सपन चौधरी के घरवालों को भारतीय सेना की यूनिट 40 आरआर से फोन आया था कि गुरुवार सुबह लांस नायक सपन चौधरी पुत्र बीर सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ पुंछ के आगे गश्त पर थे तभी अचानक बर्फ के ल्हासे ने उन्हें चपेट में ले लिया। इसके थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

Ekta