घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटकी मिली विवाहिता की लाश

Monday, Nov 11, 2019 - 02:12 PM (IST)

ऊना: ऊना के तहत अजनोली में एक पेड़ से विवाहिता की लाश मिलने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान मीनाक्षी पत्नी जतिंदर पाल निवासी अजनोली के रूप में हुआ है। मीनाक्षी की हत्या हुई या आत्महत्या, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम विवाहिता का शव घर से कुछ दूरी पेड़ से लटका मिला।

गांव के लोगों ने शव पेड़ से लटका देख परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। महिला के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एएसपी विनोद कुमार का कहना है पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।

Ekta