जाते मार्च महीने में शिमला के खड़ा पत्थर में बर्फबारी, देखिए अद्भुत नजारा

Wednesday, Mar 21, 2018 - 05:17 PM (IST)

शिमला: हिमाचल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। आलम ये है कि मार्च के महीने में जाते-जाते ठंड एक बार फिर से लौट आई है।


बुधवार को शिमला के खड़ा पत्थर में ताजा बर्फबारी देखने को मिली। चारों और बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही थी। सड़कें भी बर्फ से ढकी हुई थी। वाहन भी बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं।


बर्फ का ऐसा अद्भुत नजारा देखकर सैलानियों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। उधर, मौसम विभाग की मानें तो वीरवार को भी बारिश और बर्फ़बारी का दौर जारी रहेगा। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आई है। 

Punjab Kesari