पूर्व विधायक के डी धर्माणी का निधन, अंतिम संस्कार में मौजूद रहे धूमल सहित कई नेता

Thursday, Feb 14, 2019 - 06:26 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर जिला के घुमारवीं के पूर्व विधायक के डी धर्माणी (68) का उनके पैतृक गांव बाड़ी-कंगोडा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व विधायक को आत्ममिक शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बता दें कि घुमारवीं बिलासपुर भाजपा के कद्दावर नेता बार संघ घुमारवीं के वरिष्ठ सदस्य 67 वर्षीय कर्म देव धर्माणी का बुधवार शाम दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

उल्लेखनीय है कि कर्म देव धर्माणी घुमारवीं चुनाव क्षेत्र से 1990 व 2003 में भाजपा के विधायक रहने के साथ ही वह प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष रहने के साथ 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष तथा योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे कर्म देव धर्माणी को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को खड़ा करने वाले नेताओं में शुमार किया जाता है। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके छोटे भाई महेंद्र धर्माणी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ओएसडी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।



 

Ekta