राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है : मुख्यमंत्री
punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 10:16 PM (IST)

मानपुरा (बस्सी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बद्दी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान चुनाव लीड, सरकार या कुर्सी का नहीं, लोकतंत्र के भविष्य की दशा और दिशा तय करने का है। बात हिमाचल की अस्मिता और स्वाभिमान की है। चूंकि, राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। मैंने राजनीति में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।