मनकोटिया बोले- CM जयराम से उठाएंगे पूर्व सैनिकों का मामला

Sunday, Aug 12, 2018 - 10:25 PM (IST)

धर्मशाला: पूर्व सैनिकों को सरकारी सेवा के दौरान वरिष्ठता लाभ न देने के मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करेंगी। यह ऐलान पूर्व मंत्री व पूर्व सैनिक लीग के राज्य अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने शाहपुर में किया। मेजर रविवार को पूर्व सैनिक लीग शाहपुर इकाई की वाॢषक आम सभा को संबोधित कर रहे थे। मनकोटिया ने कहा पूर्व सैनिक लीग का गठन पूर्व सैनिकों के हित में किया गया है तथा गठन से अब तक लीग पूर्व सैनिकों के हित के लिए लड़ाई लड़ रही है।

पूर्व सैनिकों से किया ये आह्वान
उन्होंने पूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि वे अपने हक के लिए इकट्ठा हो जाएं। इससे पूर्व शाहपुर इकाई ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की। लीग के शाहपुर इकाई अध्यक्ष जयसिंह व महासचिव एस.एस. राणा ने सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत किया तथा वार्षिक गतिविधियों बारे जानकारी दी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कर्नल वाई.एस. राणा, कर्नल कार्की सहित सैंकड़ों पूर्व सैनिक व महिलाएं मौजूद रहीं।

Vijay