मनीष ठाकुर बने प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, विक्रमादित्य ने दी बधाई (Video)

Wednesday, Feb 07, 2018 - 02:50 PM (IST)

शिमला (राक्टा): मनीष ठाकुर को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मनीष ठाकुर अभी तक भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव के तौर पर काम कर रहे थे। उनके पास उत्तराखंड और राजस्थान में युवा कांग्रेस का प्रभार भी था।


इस नियुक्ति पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मनीष ठाकुर को बधाई दी है। अपने फेसबुक पेज पर विक्रमादित्य ने लिखा है "मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजा अमरिंदर वारिंग को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने मुझे 2013 से 2018 तक हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुने हुए अध्यक्ष के तौर पर काम करने का मौका दिया। अध्यक्ष के तौर पर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं आगे भी पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। साथ ही मैं नए कार्यकारी अध्यक्ष मनीष ठाकुर को भी बधाई देता हूं।"