AIATF के अध्यक्ष मनिन्दर जीत सिंह बिट्टा ने मां बगलामुखी के दरबार में नवाया शीश (Video)

Wednesday, Oct 30, 2019 - 12:16 PM (IST)

बनखंडी (राजीव शर्मा): प्राचीन सिद्धपीठ मां बगलामुखी देवी (बनखंडी) के दरबार में ऑल इंडिया एंटी टैररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिन्दर जीत सिंह बिट्टा ने शीश नभाया। बिट्टा देर रात मां बगलामुखी के दरबार मे पहंचे। मंदिर में पहुंचने के पश्चात उन्होंने पूजा-अर्चना करके मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य प्रबंधक महंत रजत गिरी के आदेश अनुसार बिट्टा को मां के दर्शन तथा उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई।

बता दें कि बिट्टा पंजाब में बेअंत सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बिट्टा राष्ट्रवादी सामाजिक कार्यकर्ता हैं और वह अपने फ्रंट के बैनर तले सामाजिक कार्यों में जुड़े रहते हैं। वह मुख्य रूप से शहीद सैनिकों और आतंकवादी घटना में शहीद हुए लोगों के परिवार वालों लिए काम करते हैं, साथ ही वह देश से आतंकवाद के खात्मे के लिए भी तरह-तरह के मुहिम चलाते रहते हैं। इनके ऊपर कई बार जानलेवा हमला हो जाने के कारण इन्हें आजीवन जेड श्रेणी सुरक्षा मिली है।

Vijay