मणिमहेश यात्रा : हृदय गति रुकने से दिल्ली के श्रद्धालु की मौत

Sunday, Aug 25, 2019 - 11:35 AM (IST)

भरमौर (उत्तम) : मणिमहेश यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गई। मृतक दिल्ली का रहने वाला था तथा अपने परिजनों के साथ यात्रा पर आया था। मृतक का नाम हरविंदर सिंह जो 57 वर्षीय बताया गया है। डल झील के ऊपर ही उसकी हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हुई है। अंधेरा हो जाने के कारण शव को सुबह ही बचाव तथा पर्वतारोहण संस्थान के दल के लोग भरमौर लाएंगे। पुष्टि करते हुए ए.डी.एम. भरमौर पी.पी. सिंह ने बताया कि शव को आज भरमौर लाया जाएगा।

kirti