मणिमहेश यात्रियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 19 लोगों को आई चोटें (Video)

Monday, Sep 17, 2018 - 01:47 PM (IST)

चंबा (मोहम्मद अशिक): चंबा के भरमौर में मणिमहेश यात्रियों से भरी एक पिकअप खाई में गिर गई। हादसे में 19 लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि किसी के मरने की कोई खबर नहीं है। हादसा रविवार देर रात को हडसर रोड पर हुआ। जब यात्रियों को पिकअप भरमौर की ओर लेकर जा रही थी। अचानक वह सड़क किनारे खाई में झाड़ियों में अटक गई। गनीमत यह रही कि पिकअप गहरी खाई में गिरने से बच गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं कई घायलों का भरमौर स्थित सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 12 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

Ekta