Watch Video : चिंतपूर्णी के दरबार में मंगल पांडे, बोले- विकास को पहिए को आगे बढ़ाएगी BJP सरकार

Thursday, Dec 28, 2017 - 08:14 PM (IST)

ऊना (अमित): हिमाचल में बड़ी जीत से गदगद भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे ने वीरवार को माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी। इस दौरान पांडे ने विधिवत पूजा-अर्चना करके माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया तथा हवन यज्ञ भी किया।


जानकारी के मुताबिक इस मौके पर पूर्व मंत्री परवीन शर्मा और चिंतपूर्णी के भाजपा विधायक बलबीर चौधरी भी मौजूद रहे। मंदिर प्रशासन ने पांडे को माता की चुनरी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। पांडे के कहा कि प्रदेश में रिटायर्ड और टायर्ड सरकार काम कर रही थी। अब भाजपा की सरकार जहां रिटायर्ड और टायर्ड लोगों को बाहर कर रही है। वहीं भ्रष्टाचार और माफिया राज को भी देवभूमि से खत्म किया जाएगा।