मंडी छात्रा हत्याकांड: CM सुक्खू का कड़ा संदेश- DGP को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 03:10 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के सरकाघाट में एक छात्रा की बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

त्वरित कार्रवाई और पुलिस जांच

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक (DGP) को इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार मामले की जांच पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही है। कानूनी प्रक्रिया के तहत दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

केएनएच (KNH) अस्पताल के शिफ्ट होने की खबरों पर स्पष्टीकरण

शिमला के प्रसिद्ध कमला नेहरू अस्पताल (KNH) को बंद करने या शिफ्ट करने की चल रही अफवाहों पर मुख्यमंत्री ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरा अस्पताल कहीं नहीं जा रहा है।

मरीजों की बेहतर सुविधा और जगह की उपलब्धता को देखते हुए केवल स्त्री रोग विभाग (Gynecology Department) को शिफ्ट करने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने उन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि अस्पताल की जगह एमएलए हॉस्टल बनाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है और अस्पताल अपनी जगह बना रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News