मंडी की गुंजन बनी Winter Queen

Tuesday, Jan 07, 2020 - 10:48 AM (IST)

मनाली (ब्यूरो): मंडी की गुंजन सकलानी शरद सुंदरी-2020 चुनी गई, उन्होंने कड़े मुकाबले के बीच यह ताज हासिल किया।  दूसरे स्थान पर शिमला की आरुषि ठाकुर तथा हमीरपुर की शाम्भवी तीसरे स्थान पर रही। इस खिताब को पाने के लिए 10 शरद सुंदरियों में कड़ा मुकाबला हुआ व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने विजेता रही  गुंजन सकलानी  को ताज पहना कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के पहले दौर में 10 शरद सुंदरियों का चयन किया गया। दूसरे चरण में 6 शरद सुंदरियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

पहले राऊंड में टॉप टैन सुंदरियों गुंजन सकलानी मंडी, रवि तन्य शिमला, आरुषि ठाकुर शिमला, अंकिता शर्मा आनी, शाम्भवी हमीरपुर, शिवांगी डोगरा शिमला, शिल्पा मनाली, आयुषी मनाली, पूजा ठाकुर मंडी व डा. मानवी अरोड़ा चम्बा ने भाग लिया। सोमवार रात करीब 12 बजे मंच से जैसे ही शरद सुंदरी का ऐलान हुआ, पंडाल तालियों से गूंज उठा। 3 दिन की कड़ी मेहनत मेहनत के बाद आखिरकार  गुंजन सकलानी के सिर विंटर क्वीन का ताज सजा। धनेश्वरी ने शरद सुंदरी गुंजन सकलानी को एक लाख रुपए व ताज से सम्मानित किया। मनाली के एस.डी.एम. रमन घरसंगी ने कार्निवाल को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार जताया।

Edited By

Simpy Khanna