जयराम सरकार कर्ज लेकर ऐश पर लुटा रही पैसा : राठौर

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 06:11 PM (IST)

मंडी (रजनीश): हिमाचल प्रदेश कर्ज में डूबता जा रहा है और केंद्र से आए पैसे को भाजपा कार्यों पर खर्च न करके अपनी ऐश पर व्यय कर रही है। सोमवार को मंडी में पै्रस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो वह भी कर्ज लेती थी, लेकिन उसे अपने ऐशोआराम पर नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास कार्यों पर व्यय करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भ्रष्टाचार चरम पर है और जब कर्ज लेकर सरकार चलाई जा रही है तो होॄडग पर फिजूलखर्ची किसलिए की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्वास्थ्य और भूमि घोटालों पर पर्दा डाला जा रहा है तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार घोटालों की सरकार है। राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है, जिसका जीता-जागता उदाहरण हाल ही में स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद सबके सामने आया है। भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस और आजाद जीतकर आए उम्मीदवारों को अपनी पार्टी में जबरदस्ती शामिल किया और उन्हें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाया गया। राठौर ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा सरकार की मदद करने से बाज आ जाएं। अगर लक्ष्मण रेखा लांघने की सारी हदें पार की गईं तो आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो उस समय ऐसे अधिकारियों से निपटा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, महासचिव आश्रय शर्मा, राजीव किम्टा, यदुपति ठाकुर, हरेंद्र सेन, चंपा ठाकुर, दीपक शर्मा व आकाश शर्मा उपस्थित रहे।

PunjabKesari

पी.एम. और सी.एम. रिलीफ फंड में आए धन में कोई पारदर्शिता नहीं  
राठौर ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस जनता के साथ खड़ी रही, लेकिन भाजपा सरकार ने लोगों की मदद के नाम पर कुछ भी नहीं किया। पी.एम. और सी.एम. रिलीफ फंड में आए धन में कोई पारदर्शिता नहीं है, इसलिए इसका हिसाब मुख्यमंत्री लोगों को सार्वजनिक रूप से दें। हैरानी की बात तो यह है कि कोरोना के कारण लगे लॉकडाऊन में लोगों द्वारा दी गई खाद्य सामग्री पर भाजपा सरकार ने अपना ठप्पा लगाकर लोगों को प्रदान कर दिया। उन्होंने कहा कि अब कमर्शियल रेट पर पानी और बिजली के बिल होटलियर्स से वसूले जा रहे हैं। राठौर ने कहा कि बेरोजगारी के नाम पर हिमाचल प्रदेश तीसरे नंबर है तथा सरकार के पास कोरोना काल में बेरोजगार हो चुके बेरोजगारों का आंकड़ा तक नहीं है। उन्होंने बताया के 10 मार्च को शिमला में कांग्रेस महंगाई के खिलाफ प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन करेगी।

PunjabKesari

अनुशासनहीनता करने वालों पर होगी कार्रवाई
कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता करने वाले कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के बड़े नेताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। मंडी के भडय़ाल में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं था। पार्टी से हटकर कार्यक्रम करने वालों की रिपोर्ट ब्लॉक और जिला कमेटी से मांगी जाएगी। अनुशासन तोडऩा और पार्टी के नियमों से हटकर कार्यक्रम करना किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है। पहले संगठन है। संगठन में नेता आते और जाते रहते हैं। अपने कार्यकाल में जो कार्यकत्र्ता घर में थक कर बैठ गया था, उसे घर से बाहर निकाला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News