मंडी में राहुल की रैली को लेकर पड्डल मैदान में कुर्सियों के पीछे छिपे लोग

Saturday, Oct 07, 2017 - 11:32 AM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम): कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हिमाचल की छोटी काशी मंडी के पड्डल मैदान में होने वाली एेतिहासिक रैली में शनिवार को लोगों का कुछ एेसा नजारा देखने को मिला।


जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के इंतजार में लोग सुबह 10 बजे ही मैदान में जुटना शुरू हो गए। इतना ही नहीं लोग धूप में ही कुर्सियों पर बैठ गए। जब धूप तेज होने लगी तो वह कुर्सियों के पीछे बैठ गए। अभी धीरे-धीरे लोग मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं। वहीं राहुल गांधी दोपहर करीब 12 बजे रैली स्थल पड्डल मैदान पहुंचेंगे।


इस रैली में 70 हजार लोगों के उमड़ने की उम्मीद जता रही है। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। पड्डल मैदान को दो भागों में बांट गया है।