प्रेमी के लिए पति को दिया तलाक, अब प्रेमी ने मोड़ा मुंह तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 11:11 AM (IST)

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की चंडयाल पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला से उसके प्रेमी ने बात करना बंद कर दिया तो उसने आत्मदाह करने का प्रयास किया।  गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए महिला को बचा लिया।

महिला ने छिड़का पेट्रोल

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उत्तर प्रदेश निवासी करीब 35 वर्षीय महिला अचानक चंडयाल पंचायत परिसर पहुंची, जहां नामांकन प्रक्रिया के कारण काफी भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला काफी परेशान दिखाई दे रही थी। उसने अपने परिचित युवक को भी वहां बुलाया था और दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत होती रही। इसी दौरान महिला ने अपने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। वह माचिस जलाने की कोशिश करने लगी, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया। लोगों की तत्परता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

पूछताछ में हुआ ये खुलासा

पूछताछ में सामने आया कि महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसका मंडी निवासी एक शादीशुदा युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस रिश्ते की जानकारी होने पर महिला के पति ने उसे तलाक दे दिया था। पति से अलग होने के बाद महिला अपने प्रेमी के भरोसे रह रही थी, लेकिन हाल ही में उस युवक ने भी उससे दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। इसी बात से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाने की कोशिश की। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस ने महिला और युवक को समझाकर मामला शांत करवाया। काफी समझाने के बाद, महिला ने भविष्य में कभी भी उस युवक से संपर्क न करने और कोई आत्मघाती कदम न उठाने का आश्वासन दिया।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News