जी.एस. बाली की राह पर चल पड़ी है प्रदेश सरकार : बृज लाल

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 10:09 PM (IST)

मंडी (रजनीश): पूर्व मंत्री जी.एस. बाली की राह पर प्रदेश सरकार चली पड़ी है, जिसका खमियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरह भुगतना पड़ेगा। यह बात सोमवार को मंडी में पै्रस वार्ता को संबोधित करते हुए पथ परिवहन पैंशनर कल्याण संगठन के राज्य उपप्रधान एवं मंडी जिला प्रधान बृज लाल ने कही। उन्होंने कहा कि अगर यह हाल रहा और पथ परिवहन पैंशनर्ज की मांगों पूरा नहीं किया तो वर्तमान परिवहन मंत्री सहित मुख्यमंत्री को भी पूर्व परिवहन मंत्री जी.एस. बाली की तरह घर पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार के अन्य कर्मचारियों के बराबर पैंशन और अन्य भत्तों की मांग को लेकर पथ परिवहन पैंशनर कल्याण संगठन 15 सितम्बर को मंडी में राज्य स्तरीय आक्रोश रैली निकालेगा, जिसमें प्रदेशभर से हजारों परिवहन पैंशनर भाग लेकर अपना रोष
प्रकट करेंगे।

संगठन के राज्य उपप्रधान ने बताया कि एच.आर.टी.सी. पैंशनर्ज को सरकारी कर्मचारियों के मुकाबले 30 प्रतिशत पैंशन कम दी जा रही है और 2013 के बाद से तो पैंशनर्ज को समय पर पैंशन भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार एच.आर.टी.सी. के घाटे का बहाना बनाकर कर्मचारियों और पैंशनर्ज के हक को देने से मना कर रही है, जिसके चलते करीब 204 करोड़ की देनदारी पैंशनर्ज की सरकार ने रोक रखी है। इसके अलावा 13 प्रतिशत कम ए.डी.आर. और 17 प्रतिशत कम आई.आर. मिल रहा है। संगठन के राज्य उपप्रधान बृज लाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी एच.आर.टी.सी. के पैंशनर की अनदेखी भारी पड़ी थी। इस अवसर पर मंडी इकाई के उपप्रधान सुभाष चंद, वरिष्ठ उपप्रधान रोशन लाल कटोच व अनूप कपूर उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News