राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में दिल्ली के निखिल ने हिमाचल के सिद्धेश को हराया

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 11:23 PM (IST)

मंडी (चंदेल): पड्डल मैदान में चल रही 22वीं राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में सोमवार को आयोजित हुए मुकाबलों में लड़कों के 48 किलोग्राम भार वर्ग में अरुणाचल के बोमजैन लीगू ने तमिलनाडु के एस. नितिन, केरल के किरण ने पंजाब के गुरमान सिंह को, हरियाणा के अमन ने झारखंड के अंशु को, ओडीशा के प्रबल ने गुजरात के मरू प्रियांशु को, दिल्ली के निखिल ने हिमाचल प्रदेश के सिद्धेश को, मेघालय के लक्की स्टार ने तेलंगाना के धर्म तेजा को, असम के धनेश्वर ब्रह्मा ने मध्य प्रदेश के आदित्य को और मणिपुर के मल यांगलाम बम ने सांई के नितिन को हराकर अगले पायदान में जगह बनाई।

लड़कों के 52 किलो भार वर्ग में असम के राहुल ने हिमाचल प्रदेश के प्रांजल को, चंडीगढ़ के अॢपत ने बिहार के अभी को, तमिलनाडु के एम.एच. श्रीहरन ने उत्तराखंड के आदित्या को, आंध्र प्रदेश के डी. वैभव ने मध्य प्रदेश के हितेश को व हरियाणा के ध्रुव ने जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद शहजाद को हराया। लड़कों के 56 किलो भार वर्ग में मणिपुर के मल यांगलाम बम ने कर्नाटक के बिशन को, राजस्थान के शैलेंद्र ने महाराष्ट्र के पार्थ को, हरियाणा के अंकुश ने हिमाचल प्रदेश के अंशुल को, अरुणाचल के तरंग संगवीया ने केरल के अर्जुन को, मिजोरम के पी.सी. लाल ने मेघालय के मीवानई बोक को व उत्तर प्रदेश के निशांत ने हिमाचल प्रदेश के अरमान को हराया।

लड़कों के 60 किलो भार वर्ग में हरियाणा के शिवम ने पंजाब के योगेश को, सांई के एल. पुन चंद्रा ने उत्तराखंड के अखिल को, दिल्ली मुकुल ने हिमाचल के शुभ को, झारखंड के आनंद ने गुजरात के पांडेय आयुष को, असम गणेशश्यम थापा ने कर्नाटक के नागार्जुन को हराकर अगले पायदान में जगह बनाई।

लड़कियों के 21 किलो भार वर्ग के मुकाबलों में हरियाणा की मीनू ने तमिलनाडु की आर. विष्णु, राजस्थान की भाव्या गौतम ने चंडीगढ़ की भाव्या को, 24 किलो भार में राजस्थान की सनाया बेनीवाल ने झारखंड की तान्या को, हरियाणा की रजनी ने दिल्ली की कल्पना को, महाराष्ट्र की गौरी ने गोवा की आध्या को, 27 किलो भार में हरियाणा की तनीषा ने पंजाब की गुरमन कौर को, उत्तराखंड की प्रियांशी ने हिमाचल प्रदेश की अंशिका को, केरल की तनुश्री ने मेघालय की बनरीकोरोडोर को हराकर अगले पायदान में जगह बनाई। 36 किलो भार में असम की जेतलीना ने आंध्र प्रदेश की के. शरण्या, शशि प्रिया को, 39 किलो भार उत्तर प्रदेश की अनुष्का ने जम्मू-कश्मीर की जया मिन्हास को, दिल्ली की तान्वी ने बिहार की प्रीतिका राज को, मेघालय की मारटीना ने उत्तराखंड की किरण को, असम की चंद्रिका ने पंजाब की तृप्ति को, झारखंड की कशिश ने कर्नाटक की शशि को हराया।

42 किलो भार वर्ग में राजस्थान की कुसुम सुथार ने आंध्र प्रदेश की जी.जे.जे. दुर्गा को, बिहार की रितिका ने झारखंड की गुंजा को, चंडीगढ़ की शिखा ने तेलंगाना की पूजिथा को, हरियाणा की ईशा ने ओडीशा की उन्नति को, असम की दिव्या आचार्य ने कर्नाटक की हसाह को हराया।

45 किलो भार में राजस्थान की खुशी राठौऱ ने झारखंड की अंशिका को, जम्मू-कश्मीर की तरन्नुम सोलीहा ने चंडीगढ़ की जिज्ञासा को, हरियाणा की मोनिका ने हिमाचल प्रदेश की अदिति को, महाराष्ट्र की स्वीटी ने दिल्ली की भूमिका को, ओडीशा की सविता ने उत्तराखंड की सुहानी को हराया।

48 किलो भार वर्ग में बिहार की नर्गिस ने तमिलनाडु की नीति को, चंडीगढ़ की मौली ने ओडीशा की सृष्टि को, गुजरात की लोहार रूतु ने केरल की दिलफा को, हरियाणा की पायल ने जम्मू-कश्मीर की अलीशा शाह को, असम की जूपीतारा बोरो ने महाराष्ट्र की सजल को हराया।

52 किलो भार वर्ग में केरल की जुम्माना ने पंजाब की हरविंदर कौर को, चंडीगढ़ की सुनैना ने कर्नाटक की ज्योति को और दिल्ली की गौरी राज ने आंध्र प्रदेश की वी.ए. अस्मिता को हराकर अगले राऊंड में प्रवेश किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News