अमृतसर में मंडी पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला, 3 जवान घायल

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 09:43 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी जिला पी.ओ. सैल की टीम पर पंजाब के अमृतसर में एक वांछित अपराधी की धरपकड़ के दौरान जानलेवा हमला हुआ है जिसमें 3 पुलिस जवान घायल हुए हैं। पी.ओ. सैल टीम एच.एच.सी. मोहिंद्र सैनी और रवि कुमार, एल.एच.सी. दिनेश चौधरी तथा कांस्टेबल विवेक भंगालिया द्वारा ट्रैप में आरोपी को फंसाया गया लेकिन इस दौरान आरोपी और उसके परिवार द्वारा पत्थरों, ईंटों और वाहन से हमला कर दिया गया। जानलेवा हमले में टीम के इंचार्ज एच.एच.सी. मोहिंद्र सैनी, एच.एच.सी. रवि कुमार और कांस्टेबल विवेक भंगालिया को गंभीर चोटें आई हैं। एस.पी. मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि घायल पुलिस कर्मी उपचाराधीन हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News