बिना वीजा व पासपोर्ट के विदेशी युवक गिरफ्तार

Monday, Nov 25, 2019 - 07:26 PM (IST)

मनाली, (सोनू): मनाली पुलिस ने एक विदेशी युवक को वीजा व पासपोर्ट न होने के चलते विदेशी एक्ट 14 का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एस.आई. विजय कुमार ने मनाली गांव में पैट्रोलिंग के दौरान एक विदेशी युवक को पूछताछ के लिए रोका तथा उसे वीजा व पासपोर्ट दिखाने को कहा। विदेशी युवक कुछ भी कागजात नहीं दिखा पाया। वह जहां ठहरा हुआ था उसका पता भी नहीं बता पाया। युवक की पहचान एनडरी शिगोरिन पुत्र इगोरिविच (25) आर.ओ. लेनिनी गरोडस्कीय 56, 48 नीजहनिय रूस के रूप में हुई है। डी.एस.पी. मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने विदेशी एक्ट के तहत युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।

Kuldeep