मनाली सैक्स रैकेट में होटल मैनेजर गिरफ्तार

Monday, Sep 23, 2019 - 07:44 PM (IST)

मनाली, (सोनू): 17 सितम्बर को मनाली के साथ लगते एक होटल में चल रहे सैक्स रैकेट पर कारवाई करते हुए मनाली पुलिस ने अब होटल मैनेजर पर भी कार्रवाई की है। होटल मैनेजर की पहचान चेत राम उर्फ अंकुश (24) पुत्र मोहन लाल निवासी सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। इससे पहले मनाली पुलिस ने इस मामले में एक महिला और 2 पुरुष को गिरफ्तार किया था, वहीं पर 2 लड़कियों को भी रैस्क्यू किया था। दोनों लड़कियों को मशोवरा नारी निकेतन भेज दिया है जबकि सैक्स रैकेट चला रही महिला और 2 पुरुषों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए होटल के मैनेजर चेत राम को गिरफ्तार किया है। चेत राम को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 30 सितम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एस.पी. गौरव सिंह ने मैनेजर को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि की है।

Kuldeep