अटल टनल रोहतांग बहाल, रोहतांग दर्रे का अभी इंतजार

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 07:43 PM (IST)

मनाली: पीर पंजाल पहाड़ पर बनी अटल टनल रोहतांग सोमवार को सैलानियों के लिए बहाल कर दी गई है। रोहतांग में बर्फ  अधिक होने के कारण दर्रा अभी पर्यटकों के लिए बहाल नहीं किया गया है, लेकिन सोमवार को सैलानी बर्फ  का दीदार करने अटल टनल को पार कर लाहौल की चंद्रा घाटी जा पहुंचे। यहां पहुंचकर चारों तरफ  बर्फ  की सफेद चादर देखकर सैलानी खासे उत्साहित हुए। सिस्सू के पर्यटन कारोबारी सुमन व पंकज ने बताया कि सिस्सू की वादियां बर्फ  से लदी हुई हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को सैलानी यहां पहुंचकर खासे उत्साहित हुए। यहां दिन भर खिली धूप में पर्यटकों ने बर्फ  का भरपूर आनंद उठाया। मनाली के एस.डी.एम. डा. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मौसम को देखकर ही पर्यटकों को गुलाबा से आगे भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बी.आर.ओ. रोहतांग दर्रे की बहाली कर रहा है। दर्रा बहाल होते ही सैलानियों को रोहतांग जाने की अनुमति दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News