मौसम ने बदली करवट, रोहतांग सहित चोटियों पर हिमपात

Tuesday, Mar 24, 2020 - 07:37 PM (IST)

मनाली, (सोनू): मौसम के करवट बदलते ही रोहतांग सहित ऊंची चोटियों में बर्फ  के फाहे गिरने का क्रम भी शुरू हो गया है। लाहौल घाटी में बर्फ  के फाहे गिरने से व मनाली में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आ गई है। मनाली और केलांग में मौसम ठंडा हो गया है। कोरोना वायरस के खौफ से दूर बी.आर.ओ. पूरी सुरक्षा व सावधानियों के बीच मनाली-लेह मार्ग की बहाली पर जुटी हुई है, लेकिन बर्फबारी से बी.आर.ओ. की सड़क बहाली भी प्रभावित हो गई है। हालांकि अभी 30 किलोमीटर ही रोहतांग बहाली शेष रह गई है और बी.आर.ओ. ने मढ़ी में अपना ट्रांजिट कैंप भी स्थापित कर दिया है, लेकिन बर्फबारी एक बार फिर बी.आर.ओ. की दिक्कत बढ़ा सकती है। पहाडिय़ों सहित समस्त ऊंची चोटियों में बर्फ  के फाहे गिर रहे हैं। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग सहित मनाली-काजा और तांदी-संसारी मार्ग को बहाल रखने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Kuldeep