रोहतांग दर्रा सहित चोटियों पर हल्का हिमपात

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 11:19 PM (IST)

मनाली: मौसम के करवट बदलते ही रोहतांग व मनाली की चोटियों पर बर्फ  के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है। रोहतांग में भी हल्का हिमपात हुआ है। चोटियों पर हल्के हिमपात से मनाली का मौसम ठंडा हो गया, वहीं लाहौल की ओर बारालाचा, शिंकुला सहित समस्त चोटियों पर बर्फ बारी का क्रम शुरू हो गया है। इन दिनों बर्फ  से ढका रोहतांग दर्रा सैलानियों की पहली पसंद बन गया है। दर्रे में 2 फुट से अधिक बर्फ  पड़ी है। चारों ओर बिछी बर्फ  की मोटी परत सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों में रोहतांग दर्रे को लेकर खासा उत्साह है। हालांकि अटल टनल बनने के बाद दर्रे में सैलानियों की भीड़ कम हुई है, लेकिन इन दिनों बर्फ  के दीदार को सैलानियों का मेला लग गया है। दर्रे में बर्फ  की खेलों का आनंद लेने के बाद पर्यटक वापसी में गुलाबा न आकर सीधे कोकसर उतर रहे हैं और कोकसर से अटल टनल के दीदार कर सोलंगनाला पहुंच रहे हैं। रोहतांग दर्रे में जाने वाले पर्यटक मढ़ी में साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं।

एस.डी.एम. मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सैलानी प्रशासन से परमिट प्राप्त कर रोहतांग दर्रे की ओर जा रहे हैं। रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। बर्फबारी शुरू होने की सूरत पर्यटकों को गुलाबा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा, वहीं पर्यटकों से आग्रह है कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News