कमरे में मृत मिला प्रोजैक्ट कर्मचारी

Monday, Jul 08, 2019 - 09:10 PM (IST)

मनाली, (ब्यूरो): मनाली के कोठी में एक युवक अपने कमरे में मृत पाया गया है। मृतक की पहचान आशम चंद उर्फ  आशु (30) पुत्र बालक चंद गांव व डाकघर पुरथी पांगी जिला (चम्बा) के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हिम ऊर्जा प्रोजैक्ट कोठी में कार्यरत था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस युवक को रविवार शाम को आते-जाते देखा था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुबह जब युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक डेम्बू राम को आशंका हुई, जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि युवक की कहीं हत्या तो नहीं की गई है। डी.एस.पी. मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kuldeep