दारचा नदी पर बन रहा मनाली-लेह मार्ग का सबसे लम्बा पुल, 14-15 घंटों का सफर पूरा होगा 9-10 घंटों में

Thursday, Sep 13, 2018 - 10:26 AM (IST)

 

कुल्लू : सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर अगले वर्ष सैलानी सुहाने सफर का आनंद ले सकेंगे। बी.आर.ओ. दीपक परियोजना की 70 आर.सी.सी. मनाली-लेह मार्ग के सफर को सरल करने में जुटी हुई है। इस मार्ग के अधिकतर पुलों का निर्माण कार्य हो गया है जबकि कुछेक का कार्य जारी है। 476 किलोमीटर लम्बे मनाली-लेह मार्ग पर दारचा नदी पर 360 मीटर लम्बे पुल का निर्माण किया जा रहा है। मनाली-लेह मार्ग पर पलचान, कोठी, कोकसर-1 व कोकसर-2 सहित आधा दर्जन पुल तैयार कर लिए गए हैं जबकि कोठी-2, ब्यास पुल व कमांडर नाला पुल सहित दारचा नदी पर भव्य पुलों का निर्माण कार्य जारी है।

बी.आर.ओ. इस मार्ग पर सफर को आरामदायक बनाने में जुटा हुआ है। बी.आर.ओ. की मानें तो इस सड़क का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि अगले साल रोहतांग सुरंग सहित मार्ग को चकाचक कर देश को समॢपत कर दिया जाएगा। रोहतांग सुरंग भी अगले साल बनकर तैयार हो रही है। अगले साल मनाली व लेह के दीदार करने आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रोहतांग सुरंग के बन जाने से 48 किलोमीटर जोखिम भरा सफर कम हो जाएगा, साथ ही सफर भी आरामदायक हो जाएगा। वर्तमान में मनाली से लेह पहुंचने में 14 से 15 घंटों का समय लग रहा है लेकिन अगले साल मनाली-लेह मार्ग के चकाचक हो जाने और रोहतांग सुंरग के बन जाने से यह सफर 9 से 10 घंटों का ही रह जाएगा। 

 

kirti