मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन, 150 वाहन फंसे

Wednesday, Jul 19, 2017 - 11:07 AM (IST)

मनाली: मनाली से करीब 40 किलोमीटर दूर राहनी-नाला के पास भू-स्खलन होने से 150 वाहनों में सैंकड़ों लोग फंसे हुए हैं। इसके साथ ही एनएच-3 मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया। मंगलवार से हो रही तेज बारिश के कारण यहां भू-स्खलन अभी भी जारी है, जिससे एनएच-3 पर दोनों ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहन फंसे हुए हैं। साथ ही एचआरटीसी की बस भी फंसे होने की सूचना है। 


पर्यटकों ने भूखे पेट ही गुजारी रात 
मनाली जा रहे कई पर्यटकों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे भू-स्खलन हुआ था। उन्होंने बताया कि सभी पर्यटकों को रात भूखे पेट अपनी-अपनी गाड़ियों में ही गुजारनी पड़ी। उधर, सीमा पर संगठन के कमांडर कर्नल एके अवस्थी को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मार्ग को बहाल कर लिया जाएगा।