स्पीति के दड़ा नाले में बाढ़ आने से बंद हुआ मनाली-काजा मार्ग, बसें भी नहीं हुईं आर-पार

Saturday, Jun 09, 2018 - 12:25 PM (IST)

मनाली : सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लाहौल-स्पीति का काजा मार्ग छोटा दड़ा नाले में बाढ़ आने से वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया, जिससे दर्जनों पर्यटक वाहन फंस गए हैं। मनाली से जा रही और काजा से मनाली आ रही एच.आर.टी.सी. की बसें भी आर-पार नहीं हो पाई हैं। सवारियों को तो बदली कर एच.आर.टी.सी. ने अपनी मंजिल तक पहुंचाया लेकिन छोटे वाहनों में आ-जा रहे सैलानी रास्ते मे ही फंस गए हैं। एच.आर.टी.सी. केलांग आर.एम. मंगल चंद मनेपा ने बताया कि नाले में बाढ़ आने से बसें आर-पार नहीं हो पाईं। उधर बी.आर.ओ. कमांडर कर्नल ए.के. अवस्थी ने बताया कि शीघ्र ही मार्ग वाहनों के लिए बहाल कर लिया जाएगा।
 

kirti