स्पीति के लोसर नाले में बाढ़ आने से बंद हुआ मनाली-काजा मार्ग

Thursday, Aug 03, 2017 - 12:12 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): हिमाचल भर में जारी मूसलाधार बारिश से कई सड़कें बंद हो गई हैं। कुल्लू और स्पीति में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मनाली-काजा मार्ग के स्पीति घाटी के लोसर नाले में फिर से बाढ़ आने से पानी का जलस्तर पुल के ऊपर से बढ़ रहा है। जिससे काफी नुकसान हो रहा है।


सैकड़ों गाड़ियों के पहिए जाम

पानी की वजह से सड़क पर मलबा आ गया है जिससे वाहनों की दिक्कतें बढ़ गई है। वहीं इसी मार्ग पर कोकसर से 8 किमी दूर डोहरनी नाले में भी बाढ़ आ जाने से मार्ग बुधवार रात से बंद है। इस मार्ग के बंद होने से सैकड़ों गाड़ियों के पहिए जाम हो गए हैं। वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। बीआरओ कमांडर कर्नल अरविंद अवस्थी ने बताया कि बीआरओ मनाली-काजा मार्ग की बहाली में जुटा है। जल्द ही मार्ग बहाल कर लिया जाएगा।