अटल टनल के सेरी नाले में बादल फटा, 5 मशीनें व 3 ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त

Monday, Jul 11, 2022 - 11:56 PM (IST)

मनाली (सोनू): अटल टनल रोहतांग के साथ लगते सेरी नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई। हालांकि अटल टनल सुरक्षित है लेकिन अचानक आई बाढ़ से अटल टनल रोहतांग के साऊथ पोर्टल के साथ लगते क्षेत्र में भारी नुक्सान हुआ है। बी.आर.ओ. की योजक परियोजना के ठेकेदार की 5 मशीनें व 3 ट्रैक्टर मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि इस घटना में कामगारों को कोई नुक्सान नहीं हुआ है। घटनास्थल का निरीक्षण प्रोजैक्ट योजक के चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने बी.आर.ओ. के आलाधिकारियों के साथ किया। उन्होंने बताया कि सेरी नाले में आई बाढ़ से जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन मशीनों को भारी नुक्सान पहुंचा है, जिसका अनुमान लगाया जा रहा है।

Content Writer

Kuldeep