मनाली-चंडीगढ़ NH पर भूस्खलन के चलते बड़ा हादसा, 3 लोगों की कब्र बनी कार

Friday, Sep 01, 2017 - 03:19 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): मनाली-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे पर भूस्खलन के चलते बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल भारी बारिश के चलते बिलासपुर के गंभरोला में पुल के पास पहाड़ी से पहाड़ी से मलबा गिर गया। जिससे मलबे की चपेट में एक कार आ गई।



हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई है। प्रशासन ने राहत एंव बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं हाईवे से मलबा हटाने का कार्य जारी है। पुलिस ने मृतक लोगों के शवों को स्थानीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  "