Kullu: हिमखंड की चपेट में आया पुलिस वाहन, ऐसे बचाई पुलिस जवानों ने जान
punjabkesari.in Tuesday, Mar 11, 2025 - 08:19 PM (IST)

मनाली (सोनू): मनाली-केलांग मार्ग पर सोलंगनाला और धुंधी के पास हिमस्खलन की चपेट में पुलिस वाहन आ गया। पुलिस जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई। बर्फ में दबने से वाहन को नुक्सान हुआ है। मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही हिमपात हो रहा था। लाहौल से वाहनों का आना जारी था। मनाली पुलिस राहगीरों की सुरक्षा को लेकर गश्त पर थी। पुलिस वाहन सोलंगनाला से धुंधी की ओर जा रहा था कि बीच में हिमस्खलन हो गया। हिमस्खलन के बाद पुलिस जवान वाहन से बाहर निकले और भागकर जान बचाई।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सोलंगनाला-धुंधी के बीच हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। वाहन में बैठे सभी जवान सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारी हिमपात से हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से मनाली-केलांग मार्ग पर संभल कर सफर करने का आग्रह किया है।