Himachal: माइनस 50 डिग्री तापमान सियाचिन ग्लेशियर में तैनात एक और वीर सपूत शहीद

punjabkesari.in Monday, Aug 18, 2025 - 07:26 PM (IST)

मनाली (सोनू): शून्य से माइनस 50 डिग्री तापमान वाले सियाचिन ग्लेशियर में तैनात लाहौल-स्पीति का सपूत शहीद हो गया। अरुण कुमार लद्दाख स्काऊट्स में अग्निवीर के रूप में भर्ती था। शहीद अरुण कुमार के चाचा ओम प्रकाश ने बताया कि अरुण कुमार पुत्र जय सिंह लगभग 2 सप्ताह से सियाचिन ग्लेशियर पर अपनी ड्यूटी निभा रहा था। गत रात अचानक सिरदर्द के कारण उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि अरुण कुमार वर्ष 2023 में अग्निवीर के रूप में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे और लद्दाख में तैनात थे। उन्होंने कहा कि अरुण कुमार की पार्थिव देह मंगलवार तक किशोरी गांव में पहुंचेगी। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, पूर्व मंत्री डा. रामलाल मारकंडा और भाजपा नेता रवि ठाकुर ने अरुण कुमार के अचानक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अरुण कुमार के आकस्मिक निधन से लाहौल घाटी में शोक की लहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News