पारिवारिक कलह के चलते व्यक्ति ने उठाया भयानक कदम, फंदा लगाकर दी जान

Sunday, Jun 25, 2017 - 12:52 AM (IST)

पंचरुखी: पुलिस थाना पंचरुखी के तहत गांव पंचायत सिंबलखोला के गांव अप्पर दत्तल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के मेहर चंद पुत्र करतार चंद ने पारिवारिक कलह के चलते गत रात्रि पंखे से फंदा लगा लिया। परिवार को सुबह इसकी जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महेर चंद अपने पीछे पत्नी व 2 बच्चे छोड़ गया। डी.एस.पी. विकास धीमान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा की पोस्टमार्टम के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।