घर के निकट डंगे से गिरने से व्यक्ति की मौत

Tuesday, Jun 22, 2021 - 02:08 PM (IST)

चुवाड़ी (पुनीत शर्मा): जिले के भटियात क्षेत्र के जंगला में घर के डंगे से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान धगड सिंह पुत्र परस राम निवासी गांव जंगला के रूप में हुई है। पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है। मंगलवार को धगड सिंह सुबह अपने घर के पास शौच के लिए निकला तो उसका पैर फिसल गया जिससे वह घर के साथ डंगे से नीचे गिर गया।

इससे बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने उठाकर उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी पंहुचाया। यहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले की पुष्टि चिकित्सा अधिकारी डॉ शाम शर्मा ने की है।

 

Content Writer

Kaku Chauhan