नालागढ़ में ममता हुई शर्मसार, नाली में मिला 7 माह का भ्रूण

Tuesday, Feb 15, 2022 - 03:26 PM (IST)

नालागढ़ (आदित्य) : नालागढ़ में मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां नालागढ़ के वार्ड नंबर 7 में एमसी पार्क के नजदीक पानी की नाली में 7 माह का भ्रूण मिला हैं। भ्रूण मिलने से नालागढ़ शहर में सनसनी फैल गई है। सुबह लोगों ने नाली में पड़े भ्रूण को देखा और उसके बाद उसकी सूचना पुलिस विभाग को दी। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। 

सिटी चौकी इंचार्ज इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनको सुबह फोन पर सूचना मिली थी कि नालागढ़ के वार्ड नंबर 7 में नाली में एक बच्चे का भ्रूण मिला है। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे तथा लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वही पर नालागढ़ सिविल अस्पताल डॉ साक्षी ने बताया कि उनके पास पुलिस एक भ्रूण लेकर आई है, जांच में पता लगा कि वो मेल भ्रूण है जो कि 7 माह का है, जो कि मृत पाया गया है। हम आपको बताते चलें कि बद्दी बरोटिवाला नालागढ़ में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन आज दिन तक वह सभी मामले अनसुलझी पहेली बन कर रह गए हैं। अब देखना यह होगा कि जो यह भ्रूण मिला है इसके अपराधी तक पुलिस कब  तक पहुंच पाती है, या यह भी अनसुलझी पहेली बन कर रह जाएगा।
 

Content Writer

prashant sharma