विवादित टिप्पणी का मामला : पुलिस छावनी में तबदील हुआ माजरा, स्थिति नियंत्रण में

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 10:21 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब उपमंडल के माजरा में विवादित टिप्पणी पर 2 समुदायों के बीच उपजे विवाद के दूसरे दिन स्थिति नियंत्रण में है। आईजी हिमांशु मिश्रा ने माजरा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस फोर्स को बढ़ा दिया है। एसडीएम विवेक महाजन व डीएसपी वीर बहादुर पूरे दिन माजरा क्षेत्र में ही डटे रहे। बता दें कि मंगलवार को दोनों समुदाय के लोग माजरा पुलिस थाने के बाहर इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। प्रशासन की सूझबूझ से दोनों समुदाय के लोगों से बात कर माहौल को शांत करवाया गया।

प्रशासन ने पंडोह, बद्दी व सोलन आदि से पुलिस बटालियन बुलाई हैं। माजरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तबदील हो गया है। प्रशासन ने दूसरे राज्यों से लगती सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी है। हरियाणा के साथ लगते बैरियर बहराल व उत्तराखंड के साथ लगते गोविंद घाट पर पुलिस आने-जाने वाली गाडिय़ों की जांच कर रही है। एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि क्षेत्र में अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि माहौल अब शांतिपूर्ण है। सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी जिलों से पुलिस बटालिय बुलाई गई हैं।

शरारती तत्वों के खिलाफ हो कार्रवाई : शमशेर अली
विवादित टिप्पणी की मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ी निंदा की है। साथ ही इन शरारती तत्वों के खिलाफ  उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व बीडीसी सदस्य एवं भाजपा नेता शमशेर अली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। किसी भी धर्म के प्रति गलत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News