चंबा में STF का बड़ा एक्शन, संदिग्ध वाहन से 2.169 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद; नालागढ़ का तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 01:55 PM (IST)

Chamba News : नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नूरपुर-चंबा फील्ड यूनिट ने बीती रात एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध वाहन से 2.169 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) और 10,500 रुपये की बरामद किए है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

रणनीतिक नाकाबंदी 

जानकारी के मुताबिक, स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को पुख्ता जानकारी मिली थी कि सोलन जिले से एक वाहन नशीले पदार्थों की खेप लेकर चंबा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने प्रभावी ढंग से नाकाबंदी की। तलाशी के दौरान जब एक विशेष वाहन को रोका गया, तो उसमें छिपाकर रखी गई चूरा पोस्त की खेप बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ-साथ 10,500 रुपये नकद बरामद किए।

आरोपी की पहचान और कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरदेव सिंह (पुत्र मलकीत सिंह), निवासी गांव कल्याणपुर, डाकघर भरुणा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना डलहौजी में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी और चंबा जिले में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News