पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 कर्मचारियों का हुआ तबादला

Friday, May 04, 2018 - 09:00 AM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश पुलिस विभाग ने 14 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस फेहरिस्त में हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एच.एच.सी. शामिल हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने हैड कांस्टेबल नूरेंद्र राज को थर्ड आई.आर.बी. से शिमला, राकेश कुमार को शिमला से बिलासपुर व सुरेश कुमार शिमला से सी.आई.डी. भेजा है। 


इसी तरह कांस्टेबल विजय कुमार को सोलन से सिरमौर, वेद प्रकाश को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से सोलन, मोहित कुमार को सिक्स्थ आई.आर.बी. से किन्नौर, अजीत कुमार को सिक्स्थ आई.आर.बी. से किन्नौर, रमजोत को शिमला से फोर्थ आई.आर.बी., पीला देव को सी.आई.डी. से एस.एन.सी.सी. कुल्लू व अरुण कुमार को थर्ड से फस्र्ट आई.आर.बी. भेजा गया है। इसके साथ ही एच.एच.सी. प्रवीन को सिक्स्थ से सैकेंड आई.आर.बी., वीरेंद्र सिंह को सिरमौर से सोलन, इंद्र देव को सी.आई.डी. से फस्र्ट बटालियन जुन्गा व ध्यान सिंह को सी.आई.डी. से फस्र्ट बटालियन जुन्गा स्थानांतरित किया गया है। 


थर्ड से फर्स्ट आई.आर.बी. भेजा 
इसके साथ ही विभाग ने एच.एच.सी. अवतार सिंह को थर्ड आई.आर.बी. पंडोह से फस्र्ट आई.आर.बी. भेजा है। विभाग ने रिक्त पद पर यह तैनाती की है।


 

Ekta